{"_id":"64faf3e42614ddadbd0186f3","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-jind-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छह माह पहले किया प्रेम विवाह, मानसिक रूप से था परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, छह माह पहले किया प्रेम विवाह, मानसिक रूप से था परेशान
Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:43 PM IST
सार
गांव अमरहेड़ी निवासी मंगतराम ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा गौरव कैथल रोड पर परचून की दुकान पर नौकरी करता था। उसने छह माह पहले मुस्कान नाम की एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन दोनों की उम्र कम होने के कारण उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव अमरहेड़ी में वीरवार रात को एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने छह माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। परिजनों का कहना है कि कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव अमरहेड़ी निवासी मंगतराम ने सदर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 19 वर्षीय बेटा गौरव कैथल रोड पर परचून की दुकान पर नौकरी करता था। उसने छह माह पहले मुस्कान नाम की एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, लेकिन दोनों की उम्र कम होने के कारण उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। शादी के बाद से गौरव अपनी पत्नी को लेकर गांव के बाहर ही मकान किराये पर लेकर रहता था।
विज्ञापन
वीरवार रात को उसको सूचना मिली की गौरव ने घर पर फांसी लगा ली है। जब वह घर पर पहुंचा तो गौरव फांसी पर लटका हुआ था और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जब गौरव को फांसी से उतारा तो तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जब उसकी पत्नी मुस्कान से पूछा तो उसने बताया कि वह रात को दुकान से आया था और आते ही कमरे में चला गया। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो अंदर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ था। मंगतराम ने बताया कि उसका बेटा गौरव कई दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।