{"_id":"96929d6f9f6e98f6a8534e1ab3a2ca51","slug":"woman-died-in-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत, बेटा घायल
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
गांव ईक्कस के निकट ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। ट्रक चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना पाकर परिजन गांव ईक्कस पहुंच गए और ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जींद-हिसार मार्ग जाम कर दिया।
जाम की सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगा रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतका के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
गांव राजपुरा भैण निवासी खुजानी देवी गांव ईटल कलां के राजकीय स्कूल में माली के पद पर कार्यरत थी। बुधवार को वह अपने बेटे अनूप के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव से जींद की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन
जब वह गांव ईक्कस के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्र्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें महिला खुजानी देवी सड़क पर गिर गई, जबकि उसका बेटा अनूप सड़क किनारे जा गिरा। सड़क पर गिरते ही खुजानी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पाकर मृतका के परिजन गांव ईक्कस पहुंच गए और फरार हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझा बुझाकर शव को मौके से उठाया। पुलिस ने मृतका के बेटे अनूप की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।