फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wife kills husband in Jind of Haryana

Murder In Jind: बहन, भतीजों संग मिलकर सेवापति ने कर दी पति की पीट-पीटकर हत्या, इस बात को लेकर था संदेह

Wed, 25 May 2022 10:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 25 May 2022 10:35 PM IST
सार

मृतक राजेंद्र समाज कल्याण विभाग में चालक था। मृतक राजेंद्र के चाचा के बयान पर मृतक की पत्नी सेवापति, साली केलापति, साली के लड़के अनिल उर्फ विक्की व प्रदीप को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Wife kills husband in Jind of Haryana
मृतक राजेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के झील गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला ने अपनी बहन और भतीजों के साथ मिलकर अपने ही पति राजेंद्र (56) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। राजेंद्र समाज कल्याण विभाग भिवानी में चालक के पद पर कार्यरत था। पत्नी से अनबन के कारण वह अपने छोटे भाई के पास रहता था। हत्या का आरोप उसकी की पत्नी, साली और पत्नी के भतीजों पर लगा है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस के अनुसार गांव झील निवासी रामफल ने बताया कि उसका भतीजा 56 वर्षीय राजेंद्र भिवानी में समाज कल्याण विभाग में चालक के पद पर कार्यरत था। राजेंद्र की अपनी पत्नी सेवापति के साथ अनबन चल रही थी। इसके चलते मामला अदालत में विचाराधीन है। वहीं राजेंद्र अपनी पत्नी सेवापति को गुजारा भत्ता के रूप में 22 हजार रुपये प्रति माह देता था।
विज्ञापन


सेवापति अपनी बहन कलावती के घर पर रहती थी और राजेंद्र अपने छोटे भाई बजिंद्र के साथ खेतों में बने मकान पर रहता था। सेवापति को शक था कि राजेंद्र अपनी जमीन और जायदाद अपने भाई बजिंद्र के नाम न कर दे। इसलिए सेवापति ने अपनी बहन कलावती, भतीजों अनिल उर्फ विक्की, प्रदीप उर्फ दीपा के अलावा अन्य चार लोगों के साथ मिलकर मंगलवार को देर शाम राजेंद्र को गांव की तरफ जाते वक्त डंडों व बिंडो से पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वे खेत में पहुंचे तो उसको गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पौने तीन एकड़ जमीन के लिए ले ली जान
पुलिस के अनुसार राजेंद्र के हिस्से पौने तीन एकड़ जमीन आती है। पत्नी के साथ अनबन के चलते वह अपने भाई के परिवार के साथ रहता था। ऐसे में राजेंद्र की पत्नी को तीन एकड़ जमीन राजेंद्र के भाई के नाम करवाने का अंदेशा था। इसके के चलते राजेंद्र पर हमला किया गया जिससे राजेंद्र की मौत हो गई। उधर, पुलिस को दिए बयान में रामफल ने कहा कि मंगलवार शाम करीब सात बजे  अनिल उर्फ विक्की ने उसे करके कहा राजेंद्र को मौत के घाट उतार दिया है। उसको संभाल लो। राजेंद्र के चाचा रामफल ने बताया कि इसके बाद वह अपने परिवार के कुछ लोगों को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचा। उस समय राजेंद्र की सांसें चल रही थीं लेकिन अस्पताल पहुंचते वक्त राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। 


आठ लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
झील गांव में 56 वर्षीय चालक की हत्या की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक राजेंद्र के चाचा के बयान पर मृतक की पत्नी सेवापति, साली केलापति, साली के लड़के अनिल उर्फ विक्की व प्रदीप को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed