{"_id":"57bf3b324f1c1bf64ad500bc","slug":"two-group-clash-fire-two-injuried-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना स्टेशन पर दो गुटों में पथराव-फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचाना स्टेशन पर दो गुटों में पथराव-फायरिंग
jind
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
उचाना स्टेशन पर दो गुटों में पथराव-फायरिंग - पुरानी रंजिश में चली गोली, दोनों गुटों के एक-एक युवक को लगी - दोनों गुटों ने पहले से ही झगड़े के लिए निर्धारित कर रखी थी जगह - घायल युवक पीजीआई रेफर, कई युवक चोटिल लेकिन हुए भूमिगत अमर उजाला ब्यूरो जींद। उचाना माल गोदाम के पास वीरवार को दो गुटों में पुरानी रंजिश में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों गुटों ने पहले पथराव किया और बाद में एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों गुटों के संघर्ष के कारण दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और छतों पर चढ़ गए। इस संघर्ष में कई युवक चोटिल हुए हैं लेकिन सभी भूमिगत हो गए हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव कोथ खुर्द और खापड़ के युवकों में लंबे समय-समय से खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान में वीरवार को दोनों गुट माल गोदाम के पास भिड़ गए। पहले तो दोनों ओर से रेलवे पटरी पर पड़े पत्थर बरसाए। पथराव में दोनों गुटों के करीब 6-7 लोग चोटिल हो गए। पथराव तेज होने के बाद दोनों ही गुटों के युवकों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गांव कोथ खुर्द निवासी महिपाल और गांव खापड़ निवासी विक्रम गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया और माहौल बिगड़ता देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उचाना नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस दोनों युवकों के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई रवाना हो गए। पहले ही तय थी ‘रणभूमि’ सूत्र बताते हैं कि माल गोदाम पर हुई भिड़ंत को लेकर कुछ दिन पहले ही जगह तय हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों के युवकों की संख्या 20 के करीब थी। यहां झगड़े की शुरुआत पहले युवकों में आपस में पत्थरबाजी से हुई। दोनों गुटों की भिड़ंत के कारण आसपास के लोग सहम गए। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और छतों पर चढ़ गए। स्टेशन पर हो पुलिस चौकी स्थानीय निवासी नरेंद्र, राजकुमार, राकेश ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पहले भी गुटों में भिड़ंत हो गई। यहां पर पुलिस चौकी की मांग कई बार लोग कर चुके हैं। यहां पर निरंतर हो रही वारदात के चलते लोगों ने माल गोदाम पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। बीती साल तो रेलवे स्टेशन पर युवक का आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। कोट्स दो गुटों में फायरिंग के बाद गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं। दोनों के पीजीआई रोहतक में बयान दर्ज किए जाएंगे। झगड़े के कारणों का पता बयान दर्ज करने के बाद ही चल पाएगा। - जगदीश चंद्र, जीआरपी एएसआई फोटो कैप्शन 25जेएनडी 25 व 26 : गोली लगने से घायल युवक को पीजीआई रोहतक ले जाते हुए।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना माल गोदाम के पास वीरवार को दो गुटों में पुरानी रंजिश में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों गुटों ने पहले पथराव किया और बाद में एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, दोनों को पीजीआई रेफर किया गया है। दोनों गुटों के संघर्ष के कारण दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी और छतों पर चढ़ गए। इस संघर्ष में कई युवक चोटिल हुए हैं लेकिन सभी भूमिगत हो गए हैं। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव कोथ खुर्द और खापड़ के युवकों में लंबे समय-समय से खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान में वीरवार को दोनों गुट माल गोदाम के पास भिड़ गए। पहले तो दोनों ओर से रेलवे पटरी पर पड़े पत्थर बरसाए। पथराव में दोनों गुटों के करीब 6-7 लोग चोटिल हो गए। पथराव तेज होने के बाद दोनों ही गुटों के युवकों ने असलहे से फायरिंग कर दी। गांव कोथ खुर्द निवासी महिपाल और गांव खापड़ निवासी विक्रम गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद हड़कंप मच गया और माहौल बिगड़ता देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को उचाना नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। रेलवे पुलिस दोनों युवकों के बयान दर्ज करने के लिए पीजीआई रवाना हो गए।
पहले ही तय थी ‘रणभूमि’
सूत्र बताते हैं कि माल गोदाम पर हुई भिड़ंत को लेकर कुछ दिन पहले ही जगह तय हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों गुटों के युवकों की संख्या 20 के करीब थी। यहां झगड़े की शुरुआत पहले युवकों में आपस में पत्थरबाजी से हुई। दोनों गुटों की भिड़ंत के कारण आसपास के लोग सहम गए। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन
स्टेशन पर हो पुलिस चौकी
स्थानीय निवासी नरेंद्र, राजकुमार, राकेश ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर पहले भी गुटों में भिड़ंत हो गई। यहां पर पुलिस चौकी की मांग कई बार लोग कर चुके हैं। यहां पर निरंतर हो रही वारदात के चलते लोगों ने माल गोदाम पर पुलिस चौकी बनाने की मांग की है। बीती साल तो रेलवे स्टेशन पर युवक का आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। इसके अलावा इस क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं।
दो गुटों में फायरिंग के बाद गोली लगने से दो युवक घायल हुए हैं। दोनों के पीजीआई रोहतक में बयान दर्ज किए जाएंगे। झगड़े के कारणों का पता बयान दर्ज करने के बाद ही चल पाएगा। - जगदीश चंद्र, जीआरपी एएसआई