फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Tragic accident in Jind: Bike collided with truck, five including three children died, six people riding bike

जींद में दर्दनाक हादसा: बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चों सहित पांच की मौत, मोटसाइकिल पर सवार थे छह लोग

Tue, 20 Jun 2023 03:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

जींद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रक और बाइक की टक्कर से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर छह लोग सवार होकर सफर कर रहे थी।

Tragic accident in Jind: Bike collided with truck, five including three children died, six people riding bike
जींद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव निर्जन से निकलते ही जींद की तरफ जींद-पानीपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर बाद दो बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पूरा परिवार लील लिया। इस सड़क हादसे में हिसार जिले के बरवाला खंड के गांव खरकड़ा गांव निवासी पति-पत्नि व तीन बच्चाें समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पूरे परिवार से केवल एक आठ साल बच्ची शीरत ही रह गई है। उसे भी चोट तो आई हैं लेकिन फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है।



पानीपत के गांव रसूलपुर गए थे सभी लोग
गांव खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश की शादी पानीपत जिले के गांव रसूलपुर में हुई थी। राकेश के ससुर की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। राकेश की पत्नी अपने चार बच्चों समेत कुछ दिन पहले ही अपने पिता की मौत के बाद रसूलपुर गांव में गई थी। मंगलवार को तेरहवीं के बाद यह सभी लोग बाइक पर सवार होकर खरकड़ा गांव जा रहे थे।


परिवार में केवल आठ साल की एक बच्ची रह गई अकेली
जब यह लोग बाइक पर जींद-पानीपत नेशनल हाईवे से निर्जन गांव से कुछ आगे निकले और जींद शहर में प्रवेश करने ही वाले थे तो इनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक समेत सभी लोग सड़क पर इधर-उधर जा गिरे। मौके पर मौजूद आसपास के लोगाें ने इसकी सुचना पुलिस को दी। तुरंत नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। चिकित्सकों ने यहां पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक आठ वर्ष की बच्ची शीरत को ठीक बताया। उसका भी इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मृतकों के नाम
इस सड़क हादसे में खरकड़ा निवासी 42 वर्षीय राकेश, उसकी 40 वर्षीय पत्नी कविता, 12 वर्ष की बेटी किरण, 11 वर्ष का बेटा काला तथा पांच वर्ष का बेटा अरमान शामिल हैं। आठ वर्षीय शीरत को खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed