{"_id":"63a2c1bd45705247a238bd2c","slug":"three-youths-looted-the-driver-by-taking-him-hostage-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: तीन युवकों ने चालक को बंधक बनाकर गाड़ी व 10 हजार रुपये की नकदी लूटी, पिस्तौल के बल पर वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: तीन युवकों ने चालक को बंधक बनाकर गाड़ी व 10 हजार रुपये की नकदी लूटी, पिस्तौल के बल पर वारदात
Wed, 21 Dec 2022 01:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 21 Dec 2022 01:50 PM IST
सार
आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने गाड़ी में जीपीएस लगे होने के बारे में पूछा। फिर आरोपियो ने उस से पर्स, मोबाइल फोन व अन्य कागजात छीन लिये।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद के गांव गढ़ी से पिस्तौल के बल पर तीन युवकों ने चालक को बंधक बना गाड़ी व नकदी लूट ली और चालक को गांव गुरथली के निकट छोड़ कर फरार हो गए। लुटेरों ने चालक के साथ मारपीट भी की। गढ़ी थाना पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम, अपहरण, मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव नेपेवाला निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नरवाना में तंबाकू व हुक्के बेचने की दुकान चलाता है। बुधवार शाम को 8 बजे दुकान को बंद कर वह अपनी गाड़ी में गांव नेपेवाला के लिए रवाना हुआ था। जानकार गाड़ी में सवार होने के चलते उसने उन्हें गढ़ी बस अड्डे पर उतार दिया। इसी बीच एक व्यक्ति ने इशारा कर शीशा उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन
जब वह व्यक्ति से बातचीत कर रहा था तो पीछे से दो व्यक्ति गाड़ी में घुस आए और हथियार के बल पर काबू कर उसे पिछली सीट पर डाल लिया। आरोपियो ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने गाड़ी में जीपीएस लगे होने के बारे में पूछा। फिर आरोपियो ने उस से पर्स, मोबाइल फोन व अन्य कागजात छीन लिए।
विज्ञापन
पर्स में दस हजार रुपये की नकदी थी और एटीएम कार्ड भी था। आरोपियो ने उस से हथियार दिखा कर एटीएम का पिन भी पूछ लिया। जिसके बाद आरोपित उसे इधर-उधर घुमाते हुए गांव गुरथली के निकट नहर पटरी पर छोड़ कर गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
जिसके बाद वह जलघर भवन में पहुंचा और कर्मचारियों को वारदात के बारे में अवगत करवाते हुए पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने लुटेरे युवकों को तलाशा की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। गढ़ी थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।