फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Three people including woman arrested for prostitution in Jind

Jind: देह व्यापार के आरोप में महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, किनाना गांव के पास एक होटल में पुलिस ने मारा छापा

Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 12:00 AM IST
सार

जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। आरोप है कि होटल मैनेजर व वेटर होटल संचालक के कहने पर बाहर से लड़कियां लाकर वेश्यावृत्ति करवाते थे।

विज्ञापन
Three people including woman arrested for prostitution in Jind
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में पुलिस ने जींद-रोहतक रोड पर किनाना गांव के पास स्थित एक होटल में छापेमारी कर अनैतिक कार्य करते एक महिला समेत तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी ढाबा मैनेजर गुरमीत निवासी उत्तम नगर (दिल्ली) और वेटर मयंक उर्फ बिट्टू निवासी बीकानेर को ढाबा में देह व्यापार करवाते थे। महिला थाना पुलिस ने होटल संचालक सहित 4 लोगों के खिलाफ  विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 
महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि बुधवार देर सायं उन्हें सूचना मिली थी कि लक्ष्यदीप वैष्णो होटल गांव किनाना में देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसमें होटल संचालक भी शामिल है। इस सूचना पर प्रबंधक महिला थाना ने छापा मारने के लिए टीम बनाकर एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा।
विज्ञापन


नकली ग्राहक का इशारा पाकर टीम ने होटल में छापा मारकर होटल काउंटर पर बैठे युवक को काबू कर उसका नाम पूछा तो उसने अपनी पहचान गुरमीत वासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में बताई। इसके अलावा होटल के कमरों में दो युवक और एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले जो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ पर होटल मैनेजर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह करीब 6 माह से यहां नौकरी कर रहा है। ढाबा मालिक सुभाष दूहन के कहने पर ढाबा के वेटर मयंक उर्फ  बिट्टू के माध्यम से ग्राहकों के लिए बाहर से युवतियां बुलाकर वेश्यावृत्ति के लिए कमरे किराए पर दिए जाते हैं। 


गुरमीत सिंहए मयंक उर्फ  बिट्टू, होटल मालिक सुभाष और एक महिला के खिलाफ  अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। होटल मालिक सुभाष दूहन की गिरफ्तारी बाकी है। पकड़े गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत के जिला जेल भेज गया है। - गीता देवी, महिला थाना प्रभारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed