फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   The earrings were snatched from both the ears of an elderly woman who went to collect wood in Jind

Jind: लकड़ियां बीनने गई बुजुर्ग महिला के दोनों कानों से बालियां नोचीं, कानों का मांस भी फटाJind: लकड़ियां बीनन

Sun, 26 Feb 2023 08:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

महिला के दोनों कानों से मांस भी फट गया, जिससे वह लहूलुहान भी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत देने थाने में गई तो पुलिसकर्मी बोले कि पहले मेडिकल करवाओ।

विज्ञापन
The earrings were snatched from both the ears of an elderly woman who went to collect wood in Jind
अपने कान से फटा हुआ मांस दिखाती रोशनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद के सफीदों नगर के समीप रजवाहा नंबर तीन के पास एक बाइक सवार युवक ने रविवार शाम करीब चार बजे लकड़ियां बीन रही बुजुर्ग महिला के दोनों कानों से बालियां नोच लीं और मौके से भाग गया। महिला के दोनों कानों से मांस भी फट गया, जिससे वह लहूलुहान भी हो गई। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


गांव बहादुरपुर निवासी महिला रोशनी अपनी जेठानी के साथ रजवाहा नंबर तीन के पास लकड़ियां बीन रही थी। एक बाइक सवार युवक आया और महिला को लकड़ियां बीनने को लेकर धमकाने लगा। उसने महिला के कानों में बालियां देखकर कहा कि वह अपने कानों की बालियां उसे दे दे, लेकिन महिला ने बालियां देने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इस पर युवक ने महिला को नीचे गिराकर उसके दोनों कानों से बालियां नोच लीं और फरार हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला को एक हथियार भी दिखाया। पीड़िता ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। रोशनी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक के लंबे बाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई नहीं करने के लगाए आरोप
इस मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि वह शहर थाने में शिकायत देने गई थी, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पहले मेडिकल करवाकर आने के लिए कहा। कोई कार्रवाई न होते देख महिला ने एक निजी क्लीनिक पर पहुंचकर अपने कानों का इलाज करवाया। महिला ने बताया कि वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है। उसकी दोनों बालियां करीब पौने तोले की थी। इस घटना में उसे करीब 40 से 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

21 फरवरी को भी हुई थी वारदात
इसी प्रकार की वारदात 21 फरवरी को नगर के रेलवे स्टेशन के पास फिजियोथेरेपी करवाने आई 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला शकुंतला के साथ भी हुई थी। तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर उसके पास आए थे और महिला को उसका इनाम निकलेगा यह कहकर एक पर्ची निकालने के लिए कहा। इस पर शकुंतला ने मना कर दिया, लेकिन इनमें से एक युवक ने पर्ची निकालकर कहा कि माता जी! आपका 500 रुपये का इनाम निकल गया है और उन्होंने बुजुर्ग महिला को 500 का नोट थमा दिया। उसके बाद फिर से महिला को पर्ची निकालने के लिए कहा गया।


महिला के द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद वे उसे एक साइड में ले गए और खुद ही महिला से एक और पर्ची निकालकर उसे 100-100 के दो नोट दे दिए। फिर उन युवकों ने कहा कि आंटी जी आप अपने कंगन दिखाओ, आपका एक लाख का इनाम निकलेगा। महिला ने जब साफ मना कर दिया तो उन युवकों ने महिला के हाथों से छीना झपटी करते हुए कंगन निकालने का प्रयास किया। बुजुर्ग महिला ने उनका डटकर मुकाबला किया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर इकट्ठा हो गए। मामले को उलझता हुआ देखकर तीनों युवक मोटर साइकिल छोड़कर भाग गए थे थे।

मेरे संज्ञान में अभी यह मामला नहीं आया है। शिकायत आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - रिसाल सिंह, सब इंस्पेक्टर सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed