फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   suicide

पत्नी को नहीं भेजा तो निगला जहर, मौत

Thu, 04 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Thu, 04 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

गांव नगूरां के एक युवक ने पत्नी को साथ न भेजने से आहत होकर संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर पत्नी को नहीं भेजने तथा उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव नगूरां निवासी अशोक कुमार ने अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई कुलदीप की पांच दिसंबर 2014 को गांव बराह खुर्द निवासी रितु के साथ हुई थी। रितु को सवा माह पहले लड़की हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायका में मिलने की बात कहकर गई थी, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी। कुलदीप कई बार उसे लेने गया, लेकिन ससुराल वाले हर बार उसके बेइज्जत करते थे।
विज्ञापन


मंगलवार को कुलदीप फिर अपनी पत्नी को लेने के लिए गांव बराह खुर्द गया, लेकिन वहां पर रितु के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसको साथ भेजने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर मंगलवार शाम को वह घर पहुंचा और जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने तुरंत उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर गांव बराह खुर्द निवासी पत्नी रीतू, रीतू की मां गीता, पिता सत्यवान, साला मनजीत, गुरमित के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।


जांच अधिकारी बसाऊ राम ने बताया कि पत्नी को साथ नहीं भेजने व मारपीट करने से आहत होकर युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या की है। इस मामले में पत्नी सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed