फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Stone pelting and firing on police who went to catch the accuseds in Jind of Haryana

जींद: लूट व सीआईए पर हमला करने के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव व फायरिंग, 43 पर केस दर्ज

Tue, 03 May 2022 11:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 03 May 2022 11:17 PM IST
सार

गढ़ी थाना प्रभारी की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई। पांच पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं है। 13 नामजद और 30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Stone pelting and firing on police who went to catch the accuseds in Jind of Haryana
पथराव में घायल पुलिसकर्मी सुखदेव। पुलिस की गाड़ी के बोनट में लगी गोली का निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के पिपलथा गांव में सोमवार रात को लूट व रोहतक सीआईए पर उचाना में हमला करने के आरोपियों की तलाश में गई सीआईए व गढ़ी थाना पुलिस की टीम पर पथराव व फायरिंग कर दी। इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि गढ़ी थाना प्रभारी की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। गढ़ी थाना पुलिस ने घायल एएसआई सुखदेव की शिकायत पर 13 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छीनाझपटी, शस्त्र अधिनियम व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


गढ़ी थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि 24 मार्च को उचाना में लूट के आरोपियों को पकड़ने आई रोहतक सीआईए पुलिस पर हुए जानलेवा हमले के संदिग्ध लोगों की तलाश में सोमवार रात को गांव पिपलथा में पहुंची थी। उसी दौरान बस्ती के लोग पुलिस को देखकर बिफर गए और पथराव करना शुरू कर दिया और बस्ती के लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसमें एएसआई सतपाल, सिपाही रमेश कुमार, सिपाही विकास, होमगार्ड जवान प्रदीप और संदीप को चोटें आईं। इसके अलावा थाना प्रभारी की गाड़ी पर पथराव कर शीशे तोड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी में लगी गोली 
पुलिस टीम पर बस्ती के लोगों ने जाते ही विवाद कर पथराव किया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने बचाव के लिए हवाई फायरिंग की। इसमें एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी, जबकि पुलिसकर्मी निशाना चूकने से बच गए। 

इन लोगों पर दर्ज हुआ मामला 
गढ़ी थाना पुलिस ने एएसआई सुखदेव की शिकायत पर गांव पिपलथा निवासी राजेंद्र, पांडी, बीरबल, रिसाला, कालू, कस्तूरी, विक्की, दीप, बंटी, विक्रम, चिड़िया, गांव नन्हेड़ी फतेहाबाद निवासी सोमी को नामजद कर 30 अन्य लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, छीनाझपटी करने, शस्त्र अधिनियम, तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


नरवाना क्षेत्र में कई बार हो चुका पुलिस टीम पर हमला
आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए नरवाना क्षेत्र में दबिश देते समय पुलिस टीम पर कई बार हमले हो चुके हैं। इनमें अब तक दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो चुके हैं। कई बार नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला हो चुका है। नरवाना में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम को भी इन आपराधिक लोगों ने हमला कर रोका था। इसके बाद पुलिस ने इस अभियान के तहत नरवाना नहीं बल्कि जींद और अन्य क्षेत्रों में इसको शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed