महंत की आत्महत्या का मामला: बेटे ने कहा- एक दिन पहले महंत शब्दाई नाथ को अज्ञात युवकों ने दी थी डेरा छोड़ने की धमकी
मंहत नंदाई नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि महंत ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत अलेवा पुलिस को दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा जींद के पेगां गांव स्थित आसन वाले डेरे के महंत शब्दाई नाथ ने हिसार जिले के कोथ कलां के डेरे के महंत शुक्राई नाथ, मिर्चपुर चौकी इंचार्ज दयाकिशन, अशोक हवलदार और हरिद्वार डेरे के महंत चेताई नाथ पर प्रताड़ित करने व पेगां के डेरे की गद्दी को खाली करवाने का आरोप लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। शब्दाई नाथ ने चार पन्ने का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। अब पुलिस इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की रही है।
पुलिस ने फिलहाल सुसाइड नोट और शब्दाई नाथ के बेटे व संडील डेरे के महंत नंदाई नाथ की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंहत नंदाई नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 65 वर्षीय पिता शब्दाई नाथ पेगां गांव के आसन वाले काला पीर डेरे के महंत थे।
शुक्रवार को उसके पिता कोथ कलां डेरे में गए हुए थे। शाम को जब वह वापस आ रहे थे तो थूआ व पेगां गांवों के बीच रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उनको डेरा छोड़ने की धमकी दी। इस दौरान मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद उसके पिता ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत अलेवा पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें ः कुंडली-सिंघु बॉर्डर: एनएच-44 पर पैच वर्क शुरू, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली हरी झंडी, निर्माण के लिए एनजीटी के आदेश का इंतजार
नंदाई नाथ ने आरोप लगाया कि उसके पिता से पेगां का डेरा खाली करवाने के लिए लगातार महंत शुक्राई नाथ धमकी दे रहे थे। इससे ही परेशान होकर शब्दाई नाथ ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उनकी मौत हो गई। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर और महंत नंदाई नाथ के बयान पर मिर्चपुर चौकी प्रभारी दयाकिशन, हवलदार अशोक, कोथ कलां डेरे के महंत शुक्राई नाथ व हरिद्वार डेरे के महंत चेताई नाथ के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर डीएसपी धर्मबीर खर्ब एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर डेरे से हत्या के कारणों के साक्ष्य एकत्रित किए गए। जिनको जांच के लिए पुलिंदा बनाकर लैब में भेजा गया।
ग्रामीणों ने कहा, आरोपी शीघ्र गिरफ्तार नहीं हुए तो करेंगे आंदोलन
इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि महंत की हत्या के आरोपियों को अगर पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इसके अलावा ग्रामीणों ने महंत के बेटे संडील डेरे के महंत नंदोई नाथ की जान को खतरा होने का अंदेशा बताकर पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। ग्रामीणों की इस मांग पर डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने कहा कि हत्यारोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।