फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Son beat his elderly parents with sticks in Safidon Jind see video

ये कैसी औलाद: कलयुगी बेटा बना हैवान... बुजुर्ग मां-बाप को डंडों से पीटा, शरीर पर जख्म बयां कर रहे बर्बरता

Thu, 10 Apr 2025 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 10 Apr 2025 09:11 PM IST
सार

बुजुर्ग मां-बाप को डंडे से पीटने वाले आरोपी बेटे ने उनकी उम्र का भी लिहाज नहीं किया। आरोपी के सिर पर खून सवार था और उसने क्रूरता की हद पार कर दी। घायल बुजुर्ग दंपती पीजीआई रोहतक में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Son beat his elderly parents with sticks in Safidon Jind see video
बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हरियाणा में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। देर रात उस वक्त हैवानियत की हदें पार हो गई, जब एक कलयुगी बेटे ने अपने जन्मदाताओं को बेरहमी से पीटा। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो को देखकर हर कोई बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। घटना हरियाणा के जींद के सफीदों की है। सफीदों के गांव भुसलाना में बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल किया है। 

विज्ञापन


बुधवार रात को पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति को ग्रामीण नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे और बहु के साथ-साथ उसके ससुराल वालों की शिकायत सफीदों सदर थाना में दी है। सदर थाना परिसर में बुजुर्गों के ऊपर हुए अत्याचार की दास्तान उनके शरीर पर पड़े लील, घाव व खून के निशान बयान कर रहे थे। 
विज्ञापन




पीड़ित बुजुर्ग सीना शेख व उसकी पत्नी रोशनी ने रोते हुए बताया कि उनके दो बेटे हैं। उसके बड़े बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई और उसके बाद बहु की भी मौत हो गई थी। उसके बेटे की बीमारी पर लाखों रुपये का खर्च हुआ। अपने बड़े बेटे के बच्चों की परवरिश भी वह खुद कर रहे हैं। उनका छोटा बेटा कलीम व उसकी पत्नी उनको घर बंटवारे को लेकर लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने झगड़े को शांत करने को लेकर मकान का आधा हिस्सा उनके नाम पर करवा दिया। उसके बाद वे जमीन में भी आधे हिस्से की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हें तीसरा हिस्सा देना चाहते हैं, क्योंकि बड़े बेटे के बच्चों की जिम्मेदारी भी उन पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े बेटे के बच्चे को मारना चाहता है आरोपी
इस बात को लेकर बुधवार रात को उन्होंने हैवानियत की सभी हद पार कर दी। आरोपी छोटे बेटे ने पत्नी के साथ-साथ ससुराल वालों को भी बुला लिया और उन्हें डंडे-बिंडों से बेहरमी से पीटा। सीना शेख व रोशनी ने बताया कि जमीन व अन्य बंटवारे को लेकर वह उनके बड़े बेटे के पुत्र को मार देना चाहते हैं, ताकि सारी जायदाद पर वह कब्जा कर सके। इस मामले में सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति की तरफ से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed