{"_id":"58dea3724f1c1b424763db05","slug":"snatching-crime-bike-riders-woman-s-purse-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला का पर्स झपटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों ने महिला का पर्स झपटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
snatching
शहर के सैनी मोहल्ला में बाइक सवार एक महिला का पर्स झपट लिया। पर्स झपटकर भाग रहे बदमाश को आसपास के लोगों ने काबू कर लिया और उसकी धुनाई कर दी। बाद में बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छीना झपटी का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कानूनगो मोहल्ला निवासी रजनी ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि वीरवार को वह नव दुर्गा स्कूल से वापस घर आ रही थीं। जब वह सैनी मोहल्ला पहुंची तो इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए झपटा मारकर उसका पर्स झपट लिया। पर्स में 4800 रुपये की नकदी थी। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पर्स झपटकर भाग रहे एक युवक को आसपास के लोगों ने काबू कर लिया। आरोपी की पहचान रामराये गेट निवासी विकास के रूप में हुई। लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि फरार होने वाला आरोपी गांव निडानी निवासी प्रवेश उर्फ भिंडा था। पुलिस फरार हुए आरोपी की तलाश कर रही है।