{"_id":"57c490b04f1c1b644b2cbb45","slug":"school-building-dimolish-akalgarh-village-goverment-school-julana-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की चारदीवारी गिराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की चारदीवारी गिराई
jind
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की गिराई गई चारदीवारी को देखते हुए लोग।
- फोटो : amar ujala
अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की निर्माणाधीन चारदीवारी कुछ दबंगों ने गिरा दी और वहां निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व मजदूरों के साथ मारपीट कर दुर्व्यवहार भी किया। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी। खंड शिक्षा अधिकारी आदर्श राजन ने इसकी शिकायत पुलिस को की और सरकारी काम में बाधा डालने, निर्माणाधीन चारदीवारी गिराने व मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकालगढ़ गांव मे स्कूल की चारदीवारी का निर्माण कार्य चला हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान गांव की कुछ महिला सहित आधा दर्जन के करीब लोगों ने स्कूल की निर्माणाधीन चारदीवारी गिरा दी और मिस्त्री तथा मजदूरों के साथ मारपीट की। अध्यापकों का कहना था कि इससे पहले भी कुछ लोग स्कूल में अपने पशु खुले छोड़ देते थे जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्कूल स्टाफ ने डीसी से की कार्रवाई की मांग
अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्या रोशनी देवी के नेतृत्व में अध्यापक स्कूल की चारदीवारी गिराने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीसी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने डीसी को दी शिकायत में कहा कि गांव क ही कुछ शरारती तत्व पिछले कुछ दिनों से स्कूल की पढ़ाई में बाधा पहुंचा रहे हैं। अपने पशु स्कूल में खुले छोड़ देते हैं। उन्हीं लोगों ने स्कूल की निर्माणाधीन चारदीवारी भी गिरा दी और मिस्त्री एवं मजदूरों के साथ मारपीट की। अध्यापकों ने डीसी से स्कूल स्टाफ को सुरक्षा देने व बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
बदमाशों के खिलाफ दर्ज हो केस
अकालगढ़ गांव के सरकारी स्कूल में चारदीवारी बनाने की ग्रांट आई हुई है। स्कूल में चारदीवारी बनाने का निर्माण कार्य शुरू किया गया। गांव के ही कुछ बदमाशों ने स्कूल की चारदीवारी गिरा दी और मिस्त्री तथा मजदूरों के साथ भी मारपीट की है। इससे पहले भी कुछ लोग स्कूल में पढ़ाई को बाधित कर चुके हैं। स्कूल प्रशासन को सुरक्षा प्रदान करने व बदमाशों के खिलाफ मामले दर्ज करने की शिकायत पुलिस को दी गई है।
आदर्श राजन, खंड शिक्षा अधिकारी (जुलाना)