फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   RP, police station, charge, taking, thousand, bribe, jind

30 हजार रिश्वत लेते जीआरपी थाना प्रभारी और एसआई काबू

Sun, 02 Apr 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sun, 02 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
RP, police station, charge, taking, thousand, bribe, jind
विजिलेंस द्वारा पकड़े गए आरोपी। - फोटो : jind
विजिलेंस की टीम ने शनिवार को कंडेला गांव के पंचायत सचिव की आत्महत्या के मामले में आरोपियों को केस से निकालने की एवज में रिश्वत लेने के आरोपी जीआरपी के थाना प्रभारी अमरनाथ व एसआई जगदीश को काबू किया है। आरोपियों के पास रिश्वत के 30 हजार रुपये बरामद किए गए है। विजिलेंस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब छह महीने पहले कंडेला गांव में तैनात पंचायत सचिव ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। पंचायत ने सुसाइड नोट छोड़ कर गांव के सरपंच व पंच सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की। इसमें आरोपी कंडेला गांव के कलीराम, ईश्वर पंच, भूप सिंह पंच, सतीश पंच, रणधीर ने विजिलेंस को शिकायत दी कि इस मामले में जांच ढीली करने की एवज में उनसे जीआरपी थाना प्रभारी अमरनाथ व एसआई जगदीश ने एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन


सतर्कता विभाग ने शिकायत के आधार पर छापामार दल का गठन किया। टीम ने शिकायतकर्ता को 30 हजार रुपये के नोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित करा पाउडर लगा कर दिए। योजना के तहत शिकायतकर्ताओं ने नोटों को रेलवे थाना में ही रेलवे थाना प्रभारी अमरनाथ और एसआई जगदीश को सौंप दिया। इशारा मिलते ही छापामार दल ने दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर उसकी जेब से मजिस्ट्रेट द्वारा हस्ताक्षरित तथा पाउडर युक्त नोट बरामद हुए। हाथ धुलाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। सतर्कता विभाग ने अमरनाथ तथा जगदीश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। छापामार दल में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार प्रवीण को नियुक्त किया गया, जबकि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए निरीक्षक देवी लाल को जिम्मा सौंपा गया। टीम में अनिल, रणबीर एसआई, कृष्णलाल एएसआई, एसई जगबीर, एएसआई ईश्वर तथा बलजीत को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed