{"_id":"67e10f3ac912e6dab304d616","slug":"robbery-at-liquor-shop-in-julana-robbers-took-away-25-boxes-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में ठेके पर लूट: सेल्समैन को बंधक बना 25 पेटी शराब लूट ले गए बदमाश, रात एक बजे हुई वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुलाना में ठेके पर लूट: सेल्समैन को बंधक बना 25 पेटी शराब लूट ले गए बदमाश, रात एक बजे हुई वारदात
Mon, 24 Mar 2025 01:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:22 PM IST
सार
जुलाना में देर रात बदमाशों ने एक शराब के ठेके को लूट लिया। गाड़ियों में लुटेरों ने ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन को बंधक बनाया और फिर शराब की 25 पेटियां लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की जानकारी देता ठेके का सेल्समैन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के जुलाना में शराब के ठेके पर लूट हुई है। गाड़ी सवार बदमाश ठेके से शराब की पेटियां और कैश लेकर फरार हो गए। जुलाना के गांव जैजैवंती के शराब के ठेके पर बदमाशों ने रविवार रात को लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
शराब के ठेके के सेल्समैन रामदिया ने बताया कि रात को वह शराब के ठेके के अंदर सो रहा था। रात करीब एक बजे चार से पांच बदमाश आए और उसके हाथ बांध दिए। बदमाशों ने शराब के ठेके से 14 पेटी अंग्रेजी शराब और 11 पेटी देशी शराब उठाकर ले गए। इतना ही नहीं लुटेरे शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने नाकों की चेकिंग कर जब रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी का हुटर बजा दिया तो बदमाश मौके से फरार हो गए। चेकिंग के दौरान पाया कि बाहर शराब की पेटियां पड़ी हुई थी और जब थाना प्रभारी ने अंदर जाकर देखा तो सेल्समैन के हाथ बंधे हुए थे। बदमाशों की पहचान ना हो इसलिए बदमाशों ने कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर और सेल्समैन का मोबाइल उठा ले गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
जुलाना थाना प्रभारी जगदीश राम ने बताया कि जैजैवंती गांव के शराब के ठेके पर अज्ञात बदमाशों ने लूट की है। रात के समय जब नाकों की चेकिंग की जा रही थी तो फाटक बंद होने के कारण बदमाशों को नहीं पकड़ा जा सका। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन