{"_id":"6376455e50507b3e8a2a7d4f","slug":"raped-a-woman-by-entering-the-house-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: भाई ने की पहरेदारी, खुद घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, दो भाइयों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: भाई ने की पहरेदारी, खुद घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, दो भाइयों पर केस दर्ज
Thu, 17 Nov 2022 07:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:59 PM IST
सार
महिला थाना पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना सात अक्तूबर 2021 की है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में अब शिकायत दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर के अंदर घुसकर महिला से दुष्कर्म किया जबकि आरोपी के भाई ने घर के बाहर पहरेदारी की। घटना सात अक्तूबर 2021 की है। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना में अब शिकायत दी है। मामले में महिला पुलिस ने गांव के ही दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने महिला पुलिस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सात अक्तूबर 2021 को दोपहर में वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया। युवक ने अकेली होने का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि आरोपी के भाई ने घटना के समय घर के बाहर पहरा दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Yamunanagar: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, महिला थाने के SI और महिला ASI गिरफ्तार
विज्ञापन
इस दौरान आरोपी युवक ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसे इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। इसको लेकर वह अब तक चुप रही। जांच अधिकारी एएसआई अनीता देवी ने बताया कि पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया है।