फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar: Vigilance caught sub-inspector and woman SI of Mahila Thana on charge of demanding bribe

Yamunanagar: दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, महिला थाने के SI और महिला ASI गिरफ्तार

Thu, 17 Nov 2022 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 02:09 PM IST
सार

छछरौली के गांव वाले लेदा खास निवासी सुखराम ने बताया कि उसके बेटे की शादी कुछ साल पहले यमुनानगर की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। जिस पर उसकी पुत्रवधू ने उसके बेटे और अन्य परिजनों के खिलाफ जून माह में महिला थाना में मारपीट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Yamunanagar: Vigilance caught sub-inspector and woman SI of Mahila Thana on charge of demanding bribe
विजिलेंस ने पकड़े दो आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

दुष्कर्म के केस में एक व्यक्ति को फंसा कर जेल भेजने की धमकी देकर उससे रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ने गुरुवार को महिला थाना के सब इंस्पेक्टर व एक महिला एसआई को पकड़ लिया। विजिलेंस दोनों को अपने साथ राज्य चौकसी ब्यूरो के कार्यालय में लेकर गई। जहां पर उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों को कितने रुपये के साथ पकड़ा है और मामले का खुलासा विजिलेंस करेगी। रिश्वत की रकम करीब 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


छछरौली के गांव वाले लेदा खास निवासी सुखराम ने बताया कि उसके बेटे की शादी कुछ साल पहले यमुनानगर की एक लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी। जिस पर उसकी पुत्रवधू ने उसके बेटे और अन्य परिजनों के खिलाफ जून माह में महिला थाना में मारपीट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने से वह बहुत परेशान थे क्योंकि पुत्रवधू ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। इसी केस के सिलसिले में वह कई दिनों से महिला थाना के चक्कर काट रहा था। सुखराम का आरोप है कि इस मामले की जांच कर रहे महिला थाने के सब इंस्पेक्टर और महिला एएसआई उसे धमकी दे रहे थे कि वह उसे भी केस में फंसा कर जेल भेज देंगे। इसके लिए दोनों ने उससे पैसों की मांग की, लेकिन गरीब परिवार से होने के कारण वह उन्हें पैसे देने में असमर्थ था। उसने इसकी शिकायत विजिलेंस को कर दी। पीड़ित से यह रुपये महिला थाना के शौचालय में लिए गए। तभी विजिलेंस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed