{"_id":"62165210e911c701964d49c2","slug":"prostitution-busted-under-the-guise-of-spa-center-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, वेश्यावृत्ति करवाने के लिए बाहर से लाई गई लड़कियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, वेश्यावृत्ति करवाने के लिए बाहर से लाई गई लड़कियां
Wed, 23 Feb 2022 08:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 23 Feb 2022 08:56 PM IST
सार
पुलिस ने तीन महिला व दो व्यक्तियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मंगलवार शाम को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
]हरियाणा के जींद में एकता नगर स्थित गोल्डन स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन महिला व दो पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में मंगलवार देर सायं गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से चार आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि एक आरोपी दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेद को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
महिला पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गीता देवी ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि सफीदों रोड स्थित एकता नगर में एक गोल्डन स्पा सेंटर खुला हुआ है। जिसमें वेश्यावृत्ति करवाने को लेकर बाहर से लड़कियां लाई जाती है। यह स्पा सेंटर बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी जयनारायण चलाता है और मैनेजर के तौर पर रोहतक रोड स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेद काम करता है।
विज्ञापन
इस पर डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त कर पुलिस टीम गोल्डन स्पा सेंटर के बाहर पहुंची। वहां पर एक पुलिस कर्मचारी को ग्राहक के तौर पर भेजा गया। इशारा मिलते ही पुलिस स्पा सेंटर के अंदर घुस गई जहां एक व्यक्ति और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। उनके अलावा 2 महिलाएं और एक व्यक्ति भी था।
विज्ञापन
पुलिस ने 3 महिला और तीन व्यक्ति को तुरंत काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेद, फरीदाबाद के एचजीएम नगर निवासी नीरू, हिसार के कैमरी रोड निवासी ज्योति, उत्तराखंड पौडी गडवाल के गांव जसपुर निवासी देवेंद्र प्रसाद, दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी नफीसा के तौर पर बताई।
सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेद को जमानत पर छोड़ दिया, अन्य को जेल भेज दिया गया।
पहले भी कई बार पुलिस ने पकड़े हैं देह व्यापार के अड्डे
शहर में पहले भी कई बार पुलिस ने देह व्यापार के अड्डों पर कार्रवाई कर कई महिला व पुरुषों को गिरफ्तार किया है। कुछ ही समय पहले गोहाना रोड पर एक नामी होटल में देह व्यापार करते कई महिला व पुरुषों को पकड़ा था। इसके अलावा भी शहर में कई नामी ठिकाने हैं जहां पर देह व्यापार चलता है। इसके अलावा शहर के कई रेस्टोरेंटों में भी यह खेल चल रहा है। जिस पर शायद ही कभी पुलिस की कार्रवाई हुई हो।
मसाज के नाम पर खेला जाता है गंदा खेल
शहर में कई मसाज पार्लर और भी हैं जहां पर मसाज के नाम पर यह गंदा खेल खेला जाता है। इसके लिए मसाज के दौरान ही सभी तरह की सेवाओं का प्रलोभन देकर दो से तीन हजार रुपये अतिरिक्त लेकर लड़कियां उपलब्ध करवाई जाती हैं।