{"_id":"6471b85dc456aacdfa0e54b6","slug":"pregnant-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-jind-case-of-murder-registered-against-five-people-incl-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
सार
उचाना थाना के जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद के गांव खरक भूरा में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मटौर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी पूनम तथा मंजू गांव खरक भूरा में विवाहित है। 22 वर्षीय मंजू की शादी 23 मई 2021 को गांव खरक बुरा निवासी राकेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
मंजू के गर्भ में पल रहे बच्चे को नजायज बता रहे थे
शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी भतीजी को परेशान किया जाता था । इसको लेकर पंचायत भी हुई, बावजूद इसके ससुरालजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसकी भतीजी मंजू चार माह की गर्भवती थी, मंजू के गर्भ में पल रहे बच्चे को नजायज बता रहे थे। शुक्रवार शाम को उन्हें पता चला की मंजू की मौत हो गई। जब वह उचाना अस्पताल पहुंचे तो मंजू मृत थी। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी मंजू की ससुरालीजनों ने गला घोंटकर कर हत्या की है। उचाना थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मृतका के पति राकेश ससुर चांदीराम सास सरोज जेठ खुशी राम तथा सुशील के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
उचाना थाना के जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन