फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pregnant woman burnt alive in accident on National Highway 152D in Jind

कार में जिंदा जली गर्भवती महिला: नेशनल हाईवे 152 डी पर हुआ हादसा, बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे दंपती

Fri, 17 Mar 2023 11:02 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Mar 2023 11:02 AM IST
सार

जींद में नेशनल हाईवे 152डी पर ट्रक और कार की टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कार सवार गर्भवती महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Pregnant woman burnt alive in accident on National Highway 152D in Jind
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव सिवाहा और धडोली के बीच नेशनल हाईवे 152डी पर हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार गर्भवती महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया, दंपती बालाजी से दर्शन कर वापस घर लौट रहा था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ट्रक की टक्कर के बाद कार में लगी आग
गांव सिवाहा निवासी जितेंद्र अपनी 25 वर्षीय गर्भवती पत्नी सीमा के साथ राजस्थान में बालाजी के दर्शन करने गया हुआ था। शुक्रवार अल सुबह दोनों बालाजी से दर्शन कर 152डी से होते हुए घर वापस लौट रहे थे।  गांव सिवाहा और धडोली के बीच संदिग्ध हालात में गाड़ी में आग लग गई। जिसमें गर्भवती सीमा की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Kurukshetra: एचएसजीपीसी की पहली बैठक शुरू, बजट सहित कई एजेंडों पर लगेगी मुहर
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि उसका पति जितेंद्र किसी तरह गाड़ी से बच निकलने में कामयाब हो गया। वहीं घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दूसरी गाड़ी का टूटा हुआ बंपर भी मिला है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि ट्रक की टक्कर के बाद कार में आग लगी है। फिलहाल पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया की गाड़ी में गर्भवती महिला की जलने से मौत हो गई। जबकि उसका पति बाल बाल बच गया फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed