फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Painful road accident in Panipat, Three people of Kamachkheda village of Jind died

पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जींद के गांव कमाचखेड़ा के तीन लोगों की मौत, हरिद्वार जा रहे थे श्रद्धालु

Sat, 03 Jun 2023 10:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 10:43 AM IST
सार

जींद गांव कमाचखेड़ा का सरपंच संजय कुमार ग्रामीणाें को हरिद्वार स्नान के लिए लेकर जा रहे था। इसमें उसके खुद के परिवार के लाेग, रिश्तेदार व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। यह सब लोग छोटा हाथी टाटा-एस में सवार थे।जब यह सनौली रोड पर पहुंचे तो एक ट्रक ने इनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Painful road accident in Panipat, Three people of Kamachkheda village of Jind died
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पानीपत के सनौली के पास हुए सड़क हादसे में जींद के गांव कमाचखेड़ा के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें कमाच खेड़ा निवासी 45 वर्षीय कांता, 52 वर्षीय मुन्नी, 15 वर्षीय मोहित की मौत हो गई जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए। गांव कमाचखेड़ा का सरपंच संजय कुमार ग्रामीणाें को हरिद्वार स्नान के लिए लेकर जा रहे था। इसमें उसके खुद के परिवार के लाेग, रिश्तेदार व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। यह सब लोग छोटा हाथी टाटा-एस में सवार थे।

विज्ञापन


12 का इलाज पानीपत में चल रहा
जब यह सनौली रोड पर पहुंचे तो एक ट्रक ने इनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे का पता चलते ही गांव कमाचखेड़ा में हाहाकार मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण पानीपत दौड़े। पानीपत में ही शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हादसे में 24 लोग घायल हुए हैं। 12 को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है जबकि 12 का इलाज पानीपत में चल रहा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed