{"_id":"60836e1109dbe4a7ffda76a8a9d5ebc8","slug":"one-bike-rider-deth-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दालमवाला के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
गांव खातिया बिहार निवासी जनक रावत गांव दालमवाला में धान की कटाई करने आया था। रात को बाइक पर सवार होकर खेतों से गांव दालमवाला की तरफ जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई अरुण रावत की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।