{"_id":"646870dec1757c007806da14","slug":"no-clue-of-missing-youth-in-jind-fear-of-drowning-in-canal-police-launched-search-operation-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: शाम को गायब हुए युवक का नहीं लगा सुराग, नहर में डूबने की आशंका, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: शाम को गायब हुए युवक का नहीं लगा सुराग, नहर में डूबने की आशंका, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
Sat, 20 May 2023 12:33 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 May 2023 12:33 PM IST
सार
जींद में कपड़े की दुकान पर काम करने वाला युवक नरवाना भाखड़ा ब्रांच नहर में डूब गया है। तलाश की गई लेकिन अभी तक युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। दुकान पर दिलशाद काम करता है, उसकी सीसीटीवी में युवक यहां पर चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
युवक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के श्याम नगर जींद निवासी एक 20 वषीर्य युवक के नहर में डूबने की आशंका के चलते तलाशी अभियान चलाया गया। युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ युवक उनके बेटे को जबरदस्ती दुकान से लेकर आए और उसे गांव मखंड के पास नहर में डूबोकर मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने लगाया नहर में डूबोकर हत्या का आरोप
जींद के श्याम नगर निवासी दिलशाद शहर में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। शाम को पता चला कि दिलशाद गांव मखंड के पास से गुजर रही नरवाना भाखड़ा ब्रांच नहर में डूब गया है। इसकी तलाश की गई लेकिन अभी तक युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। युवक के चाचा बलवान ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को कुछ लोग तीन-चार दिन से बरगलाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
जिस दुकान पर दिलशाद काम करता है, उसकी सीसीटीवी में भी यह युवक यहां पर चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। शुक्रवार शाम को यह युवक दिलशाद को अपने साथ ले गए और उसे नहर में डूबोकर मार दिया। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल युवक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। जो युवक उसे ले गए थे, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन