फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   mystery behind the murder of Uttarakhand youth in Jind solved

Jind: उत्तराखंड के युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, कुकर्म कर निर्ममता से उतारा मौत के घाट, तीन आरोपी काबू

Fri, 14 Oct 2022 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 02:15 AM IST
सार

दो अक्तूबर रात को जिला अलमोड़ा के गांव जागेश्वर निवासी पवन की हत्या हुई थी। शराब के नशे में कुकर्म के बाद आरोपियों ने मौत के घाट उतारा था। आरोपियों को अदालत के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
mystery behind the murder of Uttarakhand youth in Jind solved
पुलिस गिरफ्त में युवक की हत्या करने के आरोपी। विज्ञप्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में जींद-रोहतक नेशनल हाईवे पर बिशनपुरा गांव के खेतों में दो अक्तूबर रात को की गई उत्तराखंड के जिला अलमोड़ा के गांव जागेश्वर निवासी पवन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस ने गांव रामकली हाल आबाद दुर्गा कॉलोनी निवासी नवीन, भटनागर कॉलोनी निवासी मोनू ठाकुर व राम कॉलोनी निवासी मोहम्मद नसीम को काबू किया है।

विज्ञापन


तीनों शराब के नशे में पवन के साथ पहले कुकर्म किया, उसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को बुधवार रात को गिरफ्तार कर गुरुवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने तीनों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: फ्रिज और सूटकेसों की आड़ में कर रहे थे नशा तस्करी, पांच काबू, दो कंटेनरों से डोडा पोस्त और अफीम बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए दस दिन से हत्या का सुराग लगाने का प्रयास कर रही थी। साइबर टीम ने शहर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि नवीन मोनू ठाकुर व मोहम्मद नसीम ने युवक को नए बस स्टैंड के सामने से होटल में सस्ता कमरा दिखाने का बहाना देकर ऑटो में बैठा लिया और बिशनपुरा गांव के पुल के पास खेतों में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया।


जब पवन आरोपियों से छुड़वाकर भागने लगा तो आरोपियों ने फंसने के डर से उसकी हत्या कर दी। उसके शरीर पर पेंचकस व अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया। उसके मुंह में कपड़े ठूंसे गए और हाथ-पांव बांध दिए। हत्या कर उसके गुप्तांग पर भी वार किए और डंडे भी शरीर के अंदर डाले गए।

आरोपी यह दिखाने का प्रयास कर रहे थे कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते किसी ने की है लेकिन पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। सीआईए प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त किए गए औजार व अन्य सामान बरामद किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed