फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Murdered, Crime, woman, thrashing, tractor, police, jind

महिला की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या

Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 04 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Murdered, Crime, woman, thrashing, tractor, police, jind
नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए मृतका के परिजन। - फोटो : jind
गांव बराह कलां में खेतों के रास्ते के विवाद को लेकर एक महिला की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी। साथ ही महिला की बेटी व पुत्रवधू के पीछे ट्रैक्टर लगाकर उनको भी रौंदने की कोशिश की, लेकिन वे किसी तरीके से बच गईं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका का शव कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका की बेटी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव बराह कलां निवासी सत्यनारायण का उनके परिवार के ही रोहताश के साथ खेतों के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण सत्यनारायण उसके परिवार से रंजिश रखता था। शुक्रवार को सत्यनारायण की पत्नी शांति, बेटी नीलम व पुत्रवधू खेतों में काम करने गई हुई थीं। इसी दौरान उनके खेतों के पड़ोसी रोहताश क्लटीवेटर से जुड़ा ट्रैक्टर लेकर परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचा और खेतों में काम रह रही 57 वर्षीय शांति देवी, उसकी बेटी नीलम व पुत्रवधू के पीछे ट्रैक्टर लगा लिया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर को उनके पीछे आता देखकर वह भागने लगी, लेकिन उसने उनका पीछा जारी रखा। इस दौरान शांति देवी बुजुर्ग सामने आ गईं और रोहताश ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। शांति को रौंदने के बाद उसने उसकी बेटी नीलम व पुत्रवधू के पीछे भी ट्रैक्टर दौड़ाया, लेकिन उन्होंने भागते हुए वहां पेड़ों का सहारा ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की बेटी नीलम की शिकायत पर रोहताश, मुकेश, राजेश और चार महिलाओं के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दस दिन पहले हुए झगड़े के कारण रखता था रंजिश
मृतका के देवर सत्यवान ने बताया कि दस दिन पहले आरोपी रोहताश गन्ने से भरी ट्राली को शुगर मिल लेकर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर गेहूं के खेत में उतर गया। शांति देवी ने इस पर विरोध कर दिया था। उसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखता था। उसने बताया कि खेत के रास्ते को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।

बेटी को बचाने के चक्कर में गई जान
परिजनों ने बताया कि आरोपी रोहताश ने पहले शांति देवी की बेटी नीलम के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने को कोशिश की, लेकिन नीलम को उसने ट्रैक्टर से आगे से हटा दिया और उसके बाद शांति देवी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसके बाद ट्रैक्टर से शांति को रौंद दिया। आरोपी शांति देवी के शव को क्लटिवेटर से काफी दूर तक घसीटता रहा।


सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि खेतों के रास्ते से वाहन निकालने के विवाद को लेकर वारदात की गई है। महिला की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या की है। मृतका की बेटी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed