{"_id":"6654212fe1358bc5bb0dc0f6","slug":"misdeed-with-woman-in-jind-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ सुंघाकर की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: ईंट भट्ठे पर बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ सुंघाकर की दरिंदगी
Mon, 27 May 2024 11:30 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 11:30 AM IST
सार
युवती ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहती है। 24 मई रात को अमन उनकी झोपड़ी में घुस आया। अमन ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अमन उसे झोपड़ी से कहीं दूर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
misdeed
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद के उचाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ईंट-भट्ठे पर रहने वाली युवती के साथ एक युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। युवती की शिकायत पर छात्तर गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर रहती है। 24 मई रात को अमन उनकी झोपड़ी में घुस आया। अमन ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद अमन उसे झोपड़ी से कहीं दूर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे होश आया तो उसने विरोध किया। इसके बाद अमन ने उसके साथ मारपीट भी की। अमन इसी ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाता है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अमन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही अमन फरार चल रहा है।