फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man stabbed to death in Jind

Jind Murder: मौसी के घर गए युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, दोस्तों के साथ हुई थी कहासुनी

Thu, 06 Jul 2023 11:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Jul 2023 11:05 AM IST
सार

हाट गांव निवासी सुकर्म बुधवार को गांव चुहड़पुर आया था। अपनी मौसी के घर थोड़ी देर रुकने के बाद दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकल गया। रात को करीब साढ़े 9 बजे दोस्तों के साथ कहासुनी में विवाद हुआ और इसमें सुकर्म पर चाकू के साथ 3 वार किए गए।

विज्ञापन
Man stabbed to death in Jind
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के सफीदों क्षेत्र के गांव हाट निवासी युवक की बुधवार रात को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सुकर्म अपनी मौसी के घर गांव चुहड़पुर आया हुआ था। रात को दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी में सुकर्म की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार हाट गांव निवासी सुकर्म बुधवार को गांव चुहड़पुर आया था। अपनी मौसी के घर थोड़ी देर रुकने के बाद दोस्तों के साथ बाहर घूमने निकल गया। रात को करीब साढ़े 9 बजे दोस्तों के साथ कहासुनी में विवाद हुआ और इसमें सुकर्म पर चाकू के साथ 3 वार किए गए। सुकर्म घायल हो गया। रात 10 बजे उसे जींद सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed