फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Loot gang busted in Jind of Haryana

लूट गिरोह का भंडाफोड़: सास ही बहु को अलग-अलग जगह दुल्हन बनाकर भेजती थी, लूट कर हो जाते फरार

Fri, 10 Feb 2023 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 11:04 PM IST
सार

हरियाणा जींद में एक घर में दुल्हन बनकर आई महिला तीन बच्चों की मां निकली। जिसका संबंध एक लूट गिरोह से मिला। सास ही महिला को दुल्हन बनाकर अलग-अलग जगह भेजती थी। दोनों महिलाएं गिरफ्तार हो गई हैं। जींद में ससुरालजनों को चाय में नशे की दवा मिलाकर बेहोश कर लूट की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Loot gang busted in Jind of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के जींद के पिल्लूखेड़ा में ससुरालजनों को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर लूट की वारदात की कोशिश करने की आरोपी महिला को पुलिस ने उसकी सास के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पिल्लूखेड़ा की महिला धनवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह जींद की भटनागर कॉलोनी निवासी रमेश के साथ शादीशुदा है। उसके भाई सुरेश ने तीन फरवरी को हाल उत्तराखंड के उधमनगर के गांव किच्छा निवासी गीता के साथ शादी की थी। वह भी एक सप्ताह से अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन


आठ फरवरी रात दस बजे एक कार में गीता की मां, गीता का भाई और कार चालक जो कि उनका रिश्तेदार बताया रहा था, वे तीनों आए। उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम ओमवती, लक्की और कार चालक ने अपना नाम मनोज बताया। उन्हें अपने भाई सुरेश, पिता वेद सिंह और मां खजानी के कमरे में सुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अपने चाचा इंद्र को मिलने के लिए चली गई। थोड़ी देर बाद जब घर वापस आई तो देखा कि उसका भाई सुरेश, माता खजानी और पिता वेद सिंह सो रहे थे। उसकी भाभी गीता उर्फ मीना कुमारी और उसके परिवार वाले बैठक में नहीं मिले।

वह सभी पीछे कमरे में लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे। फिर वह अपने चाचा इंद्र और पड़ोसियों को बुलाकर ले आई। वह चारों लोग अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने अपने परिजनों को संभाला तो वह बेसुध मिले थे।

उनको तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गीता उर्फ मीना कुमारी, लक्की, ओमवती और मनोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

दुल्हन बनकर आई महिला निकली तीन बच्चों की मां
पिल्लूखेड़ा में जो दुल्हन बनकर आई थी, वह तीन बच्चों की मां है। उसकी एक बेटी की शादी भी हो चुकी है। पुलिस ने दुल्हन के साथ जिस महिला को पकड़ा है, वह दुल्हन की मां नहीं बल्कि सास है। सास ही उसे दुल्हन बनाकर अलग-अलग जगह भेजती थी। कुछ दिन ससुराल में गुजारने के बाद वह अपने साथियों के साथ दुल्हन से मिलने उनके घर आते थे। फिर राशि ऐंठकर या लूट की वारदात को अंजाम देकर वहां से भाग निकलते थे। ऐसा ही उन्होंने गिरोह बनाया हुआ था।


पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने की आरोपी महिला गीता उर्फ मीना कुमारी को उसकी सास ओमवती के साथ गिरफ्तार कर लिया है। ओमवती ने पहले झूठ बताया था कि वह गीता की मां है जबकि वह गीता की सास है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। -हरिओम, प्रभारी, पुलिस थाना पिल्लूखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed