{"_id":"5fbcf5dc0708e12375b668f460ea484f","slug":"life-sentence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद बीज विक्रेता की हत्या के जुर्म में तीन को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद बीज विक्रेता की हत्या के जुर्म में तीन को उम्रकैद
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना मंडी में लगभग साढ़े तीन साल पहले खाद बीज विक्रेता की गोली मारकर हत्या करने के जुर्म में अदालत ने तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव कापड़ो हिसार निवासी सतपाल ने आठ जून 2012 को उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई राजपाल ने उचाना मंडी में खाद बीज की दुकान बनाई हुई है।
देर शाम को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार चार युवक दुकान के अंदर घुस गए और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि राजपाल की हत्या गांव कापड़ो निवासी संजय, राजू, सुरेंद्र और अजीत ने रंजिश के चलते की है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू, सुरेंद्र, संजय को तो गिरफ्तार कर लिया था, जबकि हत्या के बाद से आरोपी अजीत फरार चल रहा है।
अदालत ने आरोपी अजीत को भगौड़ा घोषित किया हुआ है, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी राजू, सुरेंद्र तथा संजय को उम्रकैद की सजा सुनाई है।