{"_id":"979d47a6586bd50725764c5f9835f54f","slug":"labour-unioun-leder-murder-in-jind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर यूनियन के प्रधान की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर यूनियन के प्रधान की गला रेतकर हत्या
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदर्श कालोनी में बुधवार रात एफसीआई यूनियन के प्रधान की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला।
हत्या की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव मोहम्मदपुर सिकड़ी निवासी रामनारायण साहनी (50) एफसीआई में मजदूरी का काम करता था और यूनियन का प्रधान था। रामनारायण साहनी ने गोदाम के निकट ही आदर्श कालोनी में मकान किराये पर लिया हुआ था और अकेला ही वहां पर रहता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि रामनारायण साहनी की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने जब मकान के अंदर रखे सामान की जांच की तो उसके साथ भी छेड़छाड़ नहीं की।
विज्ञापन
रामनारायण साहनी जिस मकान में रहता था उसके मुख्य गेट पर अंदर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई कि हत्यारे दीवार फांदकर अंदर घुसे और उसके सोते ही पर तेजधार हथियार से हमला किया। इसके बाद हत्यारे दीवार फांदकर फरार हो गए। एसएफएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए है। मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सुबह नौ बजे लगा हत्या का पता
मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे जब वह अपने भाई रामनारायण साहनी के घर पर गया और उसके घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को सूचना दी गई। जब लोगों ने भी आवाज लगाई और मकान के अंदर से जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तब कुछ लोग ने दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया।
जहां पर रामनारायण का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा है और कमरे की दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे। मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि उनका परिवार बिहार में रहता है। दोनों भाई शहर में अलग-अलग स्थान पर कमरा किराए पर लेकर काफी समय से रह रहे हैं। किसी के साथ रामनारायण की रंजिश रही है या फिर कहासुनी हुई ऐसा कुछ उसके सामने नहीं आया। हत्या के तौर तरीके से साफ था कि हत्यारे दीवार फांदकर मकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
एफसीआई की यूनियन पर था वर्चस्व
पुलिस के अनुसार रामनारायण सफीदों में 1986 से ही रहता था और सफीदों के एफसीआई गोदाम में मजदूरी करता था और वह बहुत लंबे समय से सफीदों एफसीआई में एफसीआई टू यूनियन का प्रधान भी था। जबकि उसका भाई रामेश्वर एफसीआई वन का प्रधान है।
इसलिए एफसीआई की दोनों ही यूनिटों पर दोनों भाइयों का दबदबा रहा है। एफसीआई सूत्रों के अनुसार मृतक रामनारायण एफसीआई का मान्यता प्राप्त मजदूर है और अनाज की गाड़ियों में लोड करने के लिए उन्हें मोटा मेहनताना मिलता था। लंबे समय से यूनियन पर वर्चस्व रहने के चलते कोई न कोई रंजिश हो सकती है।