फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Junaid-Nasir murder case: now false affidavit surfaced

जुनैद-नासिर हत्याकांड: अब झूठा शपथ पत्र आया सामने, दर्ज होगा मुकदमा, स्कॉर्पियो गाड़ी से जुड़ा है मामला

Wed, 01 Mar 2023 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 01:47 AM IST
सार

स्कॉर्पियो गाड़ी के मामले में जिला प्रशासन की जांच भी एक कदम आगे नहीं बढ़ी है। पटियाला चौक निवासी चंद्र के खिलाफ जिला परिषद मुकदमा दर्ज कराएगी। चंद्र सिंह सरकारी गाड़ी को नीलामी में खरीदकर आगे बेचने का काम करता है।

विज्ञापन
Junaid-Nasir murder case: now false affidavit surfaced
वह स्कॉर्पियो गाड़ी जो जींद से हुई थी बरामद। सोशल मीडिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान के जुनैद-नासिर हत्याकांड में एक और नया नाम सामने आया है। जींद के पटियाला चौक निवासी चंद्र सिंह ने 2020 में जिला परिषद से सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी नीलामी में खरीदी थी। वो नीलामी की गाड़ी खरीदकर आगे बेचता है। पुलिस की जांच में यह भी साफ हुआ है कि नीलामी प्रक्रिया के बाद चंद्र सिंह ने झूठा शपथ पत्र दाखिल किया था। अब जिला परिषद की शिकायत पर पुलिस झूठे शपथ पत्र के आधार पर चंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

विज्ञापन

 

जुनैद-नासिर हत्याकांड में जो गाड़ी चर्चा में आई है, वह जींद की सोमनाथ गोशाला से राजस्थान पुलिस ने 19 फरवरी को बरामद की थी। इसके बाद आरोपी सफीदों रोड निवासी विकास की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस की चार टीमों ने जींद में डेरा डाल लिया था, लेकिन अभी तक विकास का सुराग नहीं लगा है। वहीं स्कॉर्पियो गाड़ी चालक राजबीर भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

विज्ञापन

 

यह गाड़ी आज तक कागजों में जिला परिषद, जींद के नाम ही है जबकि जिला परिषद ने इस गाड़ी को 2020 में नीलाम कर दिया था। तीन साल बाद भी गाड़ी खरीदने वाले ने यह गाड़ी अपने नाम नहीं करवाई। अब पता चला है कि इस गाड़ी को पटियाला चौक निवासी चंद्र सिंह ने खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसने शपथ-पत्र दिया था कि जब तक यह गाड़ी उसके नाम नहीं हो जाती, वह इसका इस्तेमाल नहीं करेगा, लेकिन यह गाड़ी लगातार इस्तेमाल की जा रही थी। अब जिला परिषद की तरफ से चंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

 

विकास और राजबीर अभी तक पकड़ से दूर
10 दिन बाद भी राजस्थान पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले के पुलिस आरोपी सफीदों रोड निवासी विकास और स्कॉर्पियो गाड़ी चालक राजबीर का आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब जिस व्यक्ति ने यह गाड़ी खरीदी थी, उसका पता चल गया है, उसके खिलाफ पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सकती है। वहीं अभी तक यह गाड़ी खरीदने वाले के नाम क्यों नहीं हुई, इसकी जांच भी जिला प्रशासन की तरफ से आगे नहीं बढ़ पाई है।


 

गाड़ी खरीदने वाले ने अपने नाम क्यों नहीं की, इसकी जांच चल रही है। जल्द ही यह गाड़ी खरीदने वाले के नाम भी करवाई की जाएगी। झूठा शपथ पत्र देने वाले के नाम पुलिस को शिकायत भी की जाएगी। -अमित कुमार, नगराधीश, जींद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed