फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Wife murdered with an axe

Jind: पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, सुबह बच्चों ने दी आसपास के लोगों को जानकारी

Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 May 2024 10:42 PM IST
सार

ढाई वर्ष पहले मृतका ने करेपा किया था। सुबह बच्चों ने आसपास के लोगों को हत्या की जानकारी दी। आरोपी पति फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Jind: Wife murdered with an axe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के हनुमान नगर में रविवार रात को पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात की जानकारी सोमवार सुबह उस समय मिली जब बच्चों ने इस बारे में पड़ोसी को बताया।

विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने वार्ड पार्षद की शिकायत पर फरार महिला के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हनुमान नगर निवासी संदीप का 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद रहता था। इसके चलते पहले भी उनके बीच कई बार मारपीट हो चुकी थी। रविवार रात को दोनों के बीच फिर से झगड़ा हुआ तो संदीप ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिए, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो मां घर में नहीं मिली। इस पर बच्चों ने छत पर जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद राजकुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पार्षद राजकुमार ने बताया कि सुनीता के पहले पति अमित की दो साल पहले मौत हो गई थी।


पति की मौत के बाद वह देवर संदीप के साथ करेपा करके रहती थी। दोनों पति-पत्नी बच्चों को साथ लेकर रह रहे थे। शहर थाना के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि वार्ड के एमसी राजकुमार की शिकायत पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed