{"_id":"5919ff584f1c1b7e3cf2301e","slug":"jind-property-delar-shoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Tue, 16 May 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
शहर के विद्यापीठ मार्ग पर सोमवार देर शाम को कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गोली लगने से घायल हुए प्रॉपर्टी डीलर को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव रामराये निवासी जोगेंद्र सिंह पिछले कई वर्ष से कौशिक नगर में रहता था और विद्यापीठ मार्ग पर एसडी स्कूल की दुकानों में प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय खोला है। सोमवार देर शाम को वह अपने कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान कार सवार बदमाश आए और उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से जोगेंद्र घायल हो गया। आसपास के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन