फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Police also added section of SC-ST Act against principal

Jind: छात्राओं के यौन शोषण का मामला; पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धारा भी जोड़ी

Mon, 27 Nov 2023 06:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Nov 2023 06:29 PM IST
सार

हरियाणा के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण के मामले में पहले पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं के तहत मामल दर्ज है। 

विज्ञापन
Jind: Police also added section of SC-ST Act against principal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं द्वारा प्राचार्य पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों में अब एससी-एसटी का मामला भी जुड़ गया है। पहले पुलिस ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। स्कूल का 24 नवंबर को हिसार मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने भी दौरा किया था।

विज्ञापन


उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने 31 अगस्त को पांच पेज का एक शिकायत पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महिला आयोग समेत अन्य अधिकारियों को भेजा था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जांच शुरू की। 30 अक्तूबर को उचाना थाना पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने यौन उत्पीड़न कमेटी का गठन कर दिया। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग ने भी अपनी तरफ से इसकी जांच करवाई। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आयोग ने शिक्षा विभाग व पुलिस टीम को तलब किया था। इसमें 50 छात्राओं के बयान महिला आयोग को सौंपे गए थे। तीन नवंबर को प्राचार्य को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।


छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह से सजग है। उनकी सुरक्षा व सम्मान के लिए पुलिस प्राथमिकता से कार्य कर रही है। मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत धाराएं भी जोड़ी गई हैं। मामले में एसआईटी पूरी गंभीरता से काम कर रही है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed