फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, party, fire, murder, harayana

पार्टी में कहासुनी के कारण प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली  

Wed, 24 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Wed, 24 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
jind, party, fire, murder,  harayana
पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 विद्यापीठ मार्ग पर प्रॉपर्टी डीलर जोगेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया कि नए साल की पार्टी के दौरान कहासुनी हो गई थी और उसके बाद से आरोपी उसके साथ रंजिश रखे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्तौल, जिंदा कारतूस व कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
पुलिस के अनुसार गांव रामराये निवासी प्रॉपर्टी डीलर जोगेंद्र की विद्यापीठ मार्ग पर 15 मई को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने  मामले में सफीदों गेट निवासी संदीप जोगी, अमित जोगी, गांव पेंगा निवासी काला व दो अन्य के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपी सेक्टर आठ की तरफ आए थे और कहीं से इन्हें पैसे लेने थे। पुलिस ने सूचना पर छापामारी की और सफीदों गेट निवासी संदीप, वाल्मीकि बस्ती निवासी विशाल उर्फ टमाटर, पेहवा निवासी अमरजीत उर्फ रिक्कू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी डीलर जोगेंद्र के साथ उनकी पुरानी दोस्ती थी और पैसों का भी लेनदेन था। नए साल पर जोगेंद्र के साथ पार्टी के दौरान आपस में कहासुनी हो गई थी और जोगेंद्र ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने सोचा कहीं जोगेंद्र उन्हें मार दे, उससे पहले वे ही क्यों न जोगेंद्र को मार डालें। बस इसी रंजिश को मन में लिए आरोपियों ने कार में सवार होकर विद्यापीठ मार्ग पर जोगेंद्र को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि हत्या के समय कार में चार आरोपी सवार थे। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि गाड़ी चला रहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी नवीन उर्फ काला फरार है। पुलिस उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेहवा में भी केस दर्ज
डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि आरोपी अमरजीत गुरुनानक कॉलोनी पेहवा का रहने वाला हैं। अमरजीत के खिलाफ पेहवा थाना में एक गोली मारने का भी केस दर्ज है, जिसमें वह फरार चल रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed