फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,crime news jind

फोन पर धमकी देकर व्यापारी से मांगी 15 लाख रुपये की रंगदारी

Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 30 Apr 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शहर के हुडा ग्राउंड में आर्टीफिशयल ज्वैलर्स से फोन पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी की शिकायत पर लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। धमकी मिलने के बाद व्यापारी की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया। पुलिस व्यापारी के पास धमकी देने वाले नंबर की कॉल डिटेल को खंगाल रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पतराम नगर नरवाना निवासी मनोज ने हुडा मार्केट में आर्टीफिशयल ज्वैलरी की दुकान बनाई हुई है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसके फोन पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और 15 लाख रुपये की रंगदारी देने की धमकी दी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। फोन आते ही व्यापारी घबरा गया और इसके बारे में शहर थाना पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि फोन पर धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके नंबर की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। व्यापारी की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जल्द ही आरोपी का सुराग लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed