फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, nepal, girl, rape,harayana

नेपाल की युवती से सामूहिक दुराचार 

Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
jind, nepal, girl, rape,harayana
rape - फोटो : dummy pic

विज्ञापन
 शहर की एक कॉलोनी में युवती की खरीद फरोख्त और उसके साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर दो महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेपाल निवासी एक युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजय नगर में कुछ लोग उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले आए। जहां पर आरोपी महिलाओं ने उसे दूसरे लोगों को बेच दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कुछ लोगों ने विजय नगर के ही एक मकान के अंदर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया, जबकि उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। बाद में वह आरोपियों के चुंगल से निकलने में कामयाब हो गई और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव करसोला निवासी राकेश कुमार, अनिल कुमार, राजेश, विजय नगर निवासी महिला सुनीता, बबली के खिलाफ खरीद फरोख्त, सामूहिक दुराचार, हत्या के प्रयास व धमकी देने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच अधिकारी रामपति ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed