फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, murder, poisition, girl, harayana

छात्रा की जहर से मौत, परिजनों ने कहा- दुराचार के बाद की हत्या

Wed, 03 May 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 03 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
jind,  murder, poisition, girl,   harayana
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 कॉलेज में पढ़ने के लिए आई बीए प्रथम की वर्ष की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर से मौत हो गई। छात्रा को अज्ञात युवकों ने शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जब तक परिजन अस्पताल में पहुंचते तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। युवक छात्रा को अस्पताल में दाखिल करवाकर वहां से फरार हो गए। छात्रा के परिजनों ने उसके साथ दुराचार करके जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में ले आई। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चार-पांच युवकों के खिलाफ अपहरण, हत्या, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल से शव को उठाने से मना कर दिया। परिजनों ने प्रशासन को चेताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह शव को नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान डीएसपी कप्तान सिंह ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। बाद में पुलिस ने एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी साढ़े 17 वर्षीय छात्रा राजकीय कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी।

हर रोज की तरह मंगलवार सुबह भी वह घर से नौ बजे कॉलेज के लिए निकली थी, लेकिन दोपहर बाद शहर के एक निजी अस्पताल से छात्रा के पिता के पास फोन गया कि उनकी बेटी जहर के प्रभाव में आई है और उसे चार-पांच युवक अस्पताल में दाखिल करवाकर गए हैं। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बेटी का अज्ञात चार-पांच युवकों ने कॉलेज में जाते समय अपहरण किया और उसके साथ दुराचार करके उसे जबरदस्ती जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है। इसलिए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण, हत्या, एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार युवक अस्पताल में छोड़कर आए छात्रा को
परिजनों ने बताया कि निजी अस्पताल प्रशासन के लोगों ने बताया है कि छात्रा को चार युवक गंभीर हालात में लेकर आए थे। वह छात्रा को अस्पताल में छोड़ते ही वहां से लापता हो गए। छात्रा के अस्पताल में पहुंचे ही उसका उपचार शुरू किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद इसके बारे में पुलिस को अवगत करवाया।

छात्रा के बैग से मिली जहरीले पदार्थ की चार गोली
पुलिस के अनुसार छात्रा के पास से एक बैग बरामद हुआ। इसमें छात्रा की किताबें, मोबाइल, नकदी के साथ-साथ चार जहरीले पदार्थ की गोलियां मिली। पुलिस गोलियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कई दिन से परेशान थी छात्रा
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी कई दिन से परेशान थी। इस दौरान छात्रा ने एक दिन अपनी चाची से भी पूछा था कि अगर कोई युवक किसी लड़की को ब्लैकमेल करता हो, तो उससे कैसे निपटा जा सकता है। हमें अब पता चला कि उसकी बेटी ने किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के साथ हो रही ब्लैकमेलिंग के बारे में पूछा था।

पोस्टमार्टम पर परिजनों ने किया मना
पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की पूरी कागजी कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी कर ली थी और चिकित्सकों का बोर्ड भी पोस्टमार्टम के लिए पहुंच गया। लेकिन परिजनों यह कहकर मना कर दिया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और उसके बाद ही शव को अस्पताल से उठाएंगे। इस दौरान प्रशासन से समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन शव को उठाने के लिए तैयार नहीं हुए।

कॉॅॅलेज में जहर खाने की चली बात, प्रशासन ने किया मना
शुरुआत में कालेज छात्रा के कॉलेज परिसर में जहर खाने की बात चली। इसके बाद पुलिस और परिजन राजकीय कॉलेज में पहुंचे। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उनके परिसर में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य आरके हुड्डा ने कहा कि कॉलेज में पेपर चल रहे हैं। अभी बीए फाइनल के पेपर चल रहे हैं। बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फ्री किया जा चुका है। अब वे पेपर देने ही आएंगे। इसलिए बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का कॉलेज में अब कोई कार्य नहीं है। मंगलवार की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि कॉलेज में किसी के साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। यदि कॉलेज में ऐसी कोई घटना होती तो उन्हें जरूर पता चलता।


जल्द लगाएंगे कारणों का पता
डीएसपी कप्तान सिंह ने कहा कि छात्रा जहर के प्रभाव में आने से हुई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सबके सामने आएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed