फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Minister suspended ME of Narwana Municipal Council

Jind: नरवाना नगर परिषद के एमई को मंत्री ने किया सस्पेंड, इस मामले में की कार्रवाई

Wed, 24 Jul 2024 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 09:50 PM IST
सार

एक साल पहले ही रमनदीप ने नरवाना नगर परिषद में एमई का कार्यभार संभाला था।

विज्ञापन
Jind: Minister suspended ME of Narwana Municipal Council
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के जींद में शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नरवाना नगर परिषद में कार्यरत एमई रमनदीप को निलंबित कर दिया है। रमनदीप पर पांच करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने की शिकायत मिली थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि जमीन कहां पर थी। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मामला नरवाना से जुड़ा हुआ है या फिर जहां उन्होंने पहले कार्य किया, वहां का है।

विज्ञापन


नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि अभी तक उन्हें एमई रमनदीप के निलंबन आदेश नहीं मिले हैं। उन्हें भी अन्य लोगों से ही रमनदीप के निलंबित होने के बारे में सुना है।
विज्ञापन


उन पर पांच करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने के आरोप हैं। रमनदीप इससे पहले नारनौंद पालिका में भी एमई रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। रमनदीप ने मार्च-अप्रैल 2023 में नरवाना में एमई के रूप में ज्वाइन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed