{"_id":"58b46f724f1c1b4459830a32","slug":"jind-medical-woman-alleged-faimly-dovery-case-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाए ससुरालीजनों पर गर्भपात करवाने के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने लगाए ससुरालीजनों पर गर्भपात करवाने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
.
दहेज की डिमांड नहीं होने पर महिला ने गर्भपात करवाने और पिटाई करने का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना निवासी कांता ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव चमराडा पानीपत निवासी रविंद्र के साथ छह दिसंबर 2015 को शादी हुई थी।
शादी के बाद से ही उसका पति रविंद्र अपने चाचा सोमा, चाची गीता के साथ मिलकर उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे, लेकिन उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई। इसी बीच वह सात माह की गर्भवती थी, लेकिन इसी दौरान तीनों ने साजिश के तहत मिलकर उसे गर्भपात की दवाई दे दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। दोबारा घर लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति रविंद्र, चाचा ससुर सोमा, चाची सास गीता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और गर्भपात करवाने का मामला दर्ज किया है।