{"_id":"57ab754f4f1c1bee07ee48db","slug":"jind-harayana-rape-blame-case-file-click-pic-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो खींच, दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो खींच, दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक महिला ने पानीपत निवासी सतीश नामक युवक पर अश्लील फोटो खींच कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि सतीश के गलत नंबर डायल होने से वह उसके संपर्क में आई थी। इसके बाद वह कई महीनों से फोन पर ही उससे बातचीत करती रही। इस दौरान वह सतीश से भी मिली, तो उसने उसके साथ कई आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। सात अगस्त को सतीश ने उसे फोन पर धमकी दी थी, कि यदि वह सतीश से मिलने नहीं आई तो वह फोटो सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद उसे एक होटल में बुलाया गया, आरोप है कि यहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने अभी पानीपत निवासी सतीश के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता को आरोपी के पूरे पते की जानकारी नहीं है, इसलिए आरोपी के फोन नंबर के सहारे ही पुलिस उसे खोजने की कोशिश करेगी। साथ ही होटल पर जाकर मौके का मुआयना किया जाएगा। होटल मालिकों पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ साथ आने वाले कपल से आइडी प्रूफ लेने के लिए आदेश दिए जाएंगे।
कुलदीप सिंह थाना प्रभारी सफीदों।