{"_id":"57bb46024f1c1b7f59d4ee30","slug":"jind-harayana-pensn-fraud-lady-arrest-vido-penson-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से विधवा पेंशन लेने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी तरीके से विधवा पेंशन लेने की आरोपी महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव रोहड में विधवा बनकर समाज कल्याण विभाग से विधवा पेंशन लेने की आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरफराज खान ने 27 जुलाई को सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी गुरमीत कौर पिछले कई वर्षों से विधवा पेंशन ले रही है। जबकि उसका पति टहल सिंह जीवित है। विभाग ने जब मामले की जांच की तो फर्जीवाड़ा से पर्दा उठा। पिछले लगभग आठ वर्षों के दौरान फर्जी तरीके से पेंशन लेकर गुरमीत कौर ने विभाग को एक लाख एक हजार रुपये का नुकसान पहुंचाया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी की शिकायत पर सफीदों थाना पुलिस ने गुरमीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने गुरमीत कौर को गिरफ्तार कर लिया।