{"_id":"57b0bcfd4f1c1bd26e6eaedb","slug":"jind-harayana-fraud-job-cleark-6-lakh-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दे हड़पे छह लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा दे हड़पे छह लाख
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क की नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक युवक से छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव डिडवाड़ा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उसका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क पद के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उसके संपर्क में मुजफरनगर यूपी निवासी दिनेश, तिलक नगर दिल्ली निवासी गौरव से हुआ। दोनों ने बैंक के चयनकर्ताओं से अच्छी जान पहचान होने की बात कहकर उसका क्लर्क पद के लिए चयन करवाने की बात कही। इस पर वह उनके झांसे में आ गया और 2014 में छह लाख रुपये दे दिए। कुछ दिनों के बाद आरोपियों ने उसके पास एसबीआई में ज्वाइनिंग के लिए लेटर भेज दिया।
जब वह लेटर लेकर ज्वाइनिंग करने के लिए गया, तो वहां पर पता चला कि उनके ज्वाइन करवाने के लिए उनके पास कोई आर्डर नहीं है। इसके बाद बैंक के मुख्यालय से संपर्क किया, तो पता चला कि उसको जो लेटर दिया गया है वह फर्जी है। जब उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मुज्जफरनगर निवासी दिनेश, तिलक नगर दिल्ली निवासी गौरव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन