फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, under age girl, marrige, stop, harayana

संगतपुरा गांव में नाबालिग लड़की की शादी को रुकवाया

Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Thu, 18 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime news, under age girl, marrige, stop,  harayana
जांच टीम के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय की टीम ने संगतपुरा गांव में नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई। इस दौरान लड़की के परिजनों से बालिग नहीं होने तक शादी नहीं करने के लिए लिखित में लिया। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय को सूचना मिली थी कि संगतपुरा गांव से एक लड़के की बारात फतेहाबाद जिले के गांव ढाणी गोपालपुर जा रही है।

सूचना मिलते ही सहायक महिला सुरक्षा अधिकारी रवि लोहान, महिला हेड कांस्टेबल गीता देवी, कांस्टेबल अशोक कुमार, एसपीओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे तो बारात ढाणी गोपालपुर जाने के लिए तैयार खड़ी थी। इस पर दूल्हे के परिवारवालों सेे जब उसके जन्म प्रमाण पत्र मांगे, तो उन्होंने स्कूल सर्टिफिकेट दिखाया। उसमें दूल्हा बालिग पाया गया, उसकी उम्र 22 वर्ष मिली। इसके बाद लड़की के परिजनों से भी उसकी उम्र पूछी गई और लड़की जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार नाबालिग पाई गई।
विज्ञापन


उसकी उम्र मात्र साढ़े 15 वर्ष मिली और वह 10वीं कक्षा की छात्रा मिली। इस पर टीम ने शादी न करने के लिए दोनों पक्षों को समझाया गया कि कानूनन लड़की की शादी की उम्र 18 वर्ष निर्धारित है। अभी लड़की नाबालिग हैं। इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें, ताकि कोई कानूनी अड़चन न हो। इसके बावजूद भी अगर आप अपने लड़के की शादी नाबालिग लड़की से करते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिर दूल्हा पक्ष के परिवार के लोगों ने लिखित में बयान देकर लड़की के बालिग होने तक उसका विवाह न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed