फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, road accident, car in farms, one dead, harayana

कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलटी, एक की मौत

Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव मुआना के खेतों में मंगलवार को कार अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार गांव मुआना निवासी 44 वर्षीय कुशल पाल मंगलवार को गांव के ही कर्मबीर के साथ गाड़ी में सवार होकर खेतों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गई और धान के खेत में जा घुसी।


जहां पर गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। जहां पर कुशल पाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कर्मबीर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed