{"_id":"57eac6e34f1c1bf70a57653a","slug":"jind-harayana-crime-news-police-team-attack-fir-people-attacks-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव घोघड़िया में अवैध शराब के खुर्दे पर छापामारी करने गई पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जब पुलिस ने अवैध खुर्दे के अंदर घुसी तो लगभग दो दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों को चारों तरफ घेर लिया।
पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर 12 लोगों को नामजद करके 15 अन्य के खिलाफ हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसआई कृष्ण ने उचाना थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गांव घोघड़ियां में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। सूचना मिलने के बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम बताए गए स्थान पर छापामारी की। पुलिस जैसे ही अवैध खुर्दे के अंदर घुसी तो लगभग दो दर्जन से अधिक मौके पर पहुंच गए और पुलिस कर्मचारियों से उलझने लगे।
जब पुलिस कर्मियों ने उनका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसमें पुलिसकर्मियों को चोट आई। बाद में थाने में सूचना देकर अन्य पुलिस बल को मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके चलते पुलिस खुर्दे के अंदर मौजूद शराब को भी कब्जे में नहीं ले पाई। पुलिस ने एएसआई कृष्ण की शिकायत पर गांव घोघड़िया निवासी रामकुमार, प्रीतम, बिंद्र, सुरेंद्र उर्फ पाल, सोनू, राममेहर, मोहित, पप्पू, मनजीत, मनीष, शीला को नामजद करके 10-15 अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।