{"_id":"57d84cf24f1c1bbf24d4739b","slug":"jind-harayana-crime-news-marrige-stop-under-age-girl-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
विकास नगर में मौके पर पहुंची टीम बयान दर्ज करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर के भिवानी रोड पर सोमवार देर शाम को महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की टीम ने एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया। शादी में जहां दूल्हे की उम्र लगभग 23 वर्ष थी, वहीं लड़की नाबालिग मिली, जिसकी उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। विभाग ने दोनों पक्षों से लिखित में लड़की के बालिग होने तक शादी नहीं करने का प्रशासन को बयान लिया। जिला महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंद्र कौर को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवानी रोड पर विकास नगर में एक नाबालिग लड़की की गोद भराई की रस्म करवाई जा रही है और बारात गांव महमूदपुर जिला सोनीपत से आ चुकी है।
इस पर सहायक बाल विवाह निषेध अधिकारी रवि लोहान, एसआई बलबीरसिंह, महिला हेड कांस्टेबल गीता देवी, कांस्टेबल अशोक कुमार, विनोद कुमार विकास नगर में विवाह स्थल पर पहुंचे। लड़की के परिवार वालों से लड़की के जन्म प्रमाण पत्र मांगा, तो पहले तो कोई भी सबूत देने में आनाकानी की, लेकिन तीन घंटे के बाद जो सबूत दिखाए उसमें लड़की नाबालिग पाई गई।
दूल्हे की उम्र 23 वर्ष मिली। मामले में दोनों के परिवारजनों से बातचीत कर समझाया गया कि लड़की नाबालिग है, इसलिए आप उसके बालिग होने तक का इंतजार करें ताकि कोई कानूनी अड़चन न आए। इसके बावजूद भी अगर आप नाबालिग लड़की की शादी करते हैं तो आप सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर दोनों परिवार सहमत हो गए और शादी को रोक दिया गया और दोनों परिवारों द्वारा महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध विभाग के अधिकारियों को लिखित में बयान दिया है कि वह कानून की पालन करेंगे तथा लड़की के बालिग होने पर ही उसकी शादी करेंगे। इसके बाद बारात वापस बिना दुल्हन गांव महमूदपुर लौट गई।