{"_id":"57c9c7f44f1c1b81042cc417","slug":"jind-harayana-crime-news-fraud-case-file-two-person-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड कर्मी सहित दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैफेड कर्मी सहित दो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 03 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड स्थित हैफेड गोदाम के निर्माण के दौरान मैनेजर के फर्जी हस्ताक्षरयुक्त चेक देने का मामला सामने आया है। इसमें एक लाख 70 हजार रुपये बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिजली निगम के एसडीओ मनदीप कुंडू ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत बताया कि जनवरी 2013 में हैफेड की तरफ से रोहतक रोड पर गोदाम का निर्माण करवाया जा रहा था। गोदाम निर्माण का ठेका स्कीम नंबर छह निवासी विनोद ने लिया था।
इस दौरान गोदाम निर्माण के लिए बिजली के अस्थाई कनेक्शन के लिए ठेकेदार विनोद ने निगम में आवेदन किया। इसमें सिक्योरिटी के तौर पर हैफेड के मैनेजर के हस्ताक्षरयुक्त चेक दिया। इसमें हैफेड का कर्मचारी यशपाल भी शामिल था। लेकिन इस दौरान हैफेड का एक लाख 70 हजार रुपये का बिजली का बिल बना था। जब निगम की तरफ बिल के भुगतान के लिए चेक को लगाया तो वह बाउंस हो गया और बैंक की तरफ से पता चला कि चेक पर हस्ताक्षर गलत है। एसडीओ मनदीप की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार विनोद तथा हैफेड कर्मी यशपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।