फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, dsp, goto school, with girl, school, harayana

दुष्कर्म पीड़िता को अपनी गाड़ी में लेकर डीएसपी गए स्कूल

Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 28 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime news, dsp, goto school, with girl, school,  harayana
एसएसपी से मिलने के लिए पहुंचे संस्था के पदाधिकारी व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 सदर थाना क्षेत्र में सामूहिक दुराचार की पीड़ित छात्रा पांच दिन बाद मंगलवार को स्कूल में पहुंची। मंगलवार स्कूल टाइम पर डीएसपी हेडक्वार्टर कुलवंत बिश्रोई पीड़िता के घर पर पहुंचे और छात्रा को अपनी गाड़ी में बैठाकर उसके स्कूल में लेकर गए।

जहां पर डीएसपी ने छात्रा को सदमे से उभरने के लिए काफी देर तक समझाया। छात्रा के स्कूल में पहुंचने के बाद शिक्षा विभाग की योजना के मुताबिक छात्रा को एक साइकिल भी उपलब्ध कराई गई, ताकि भविष्य में छात्रा पैदल जाने की बजाए साइकिल के माध्यम से स्कूल में पहुंच पाए। ज्ञात रहे कि 24 सितंबर को एक लड़की ने महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोसी गांव के राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 22 सितंबर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान छात्रा के गांव का ही राकेश अपने दो साथियों के साथ कार लेकर आया और गांव में जाने की बात कहकर उसे लिफ्ट दे दी। छात्रा उनके झांसे में आकर कार में सवार हो गई।
विज्ञापन


आरोपी छात्रा को गांव में ले जाने की बजाए खेतों में ले गए। जहां पर खेतों में तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार किया और बाद में गांव के पास ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी अनिल उर्फ नीला को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दो आरोपी फरार हैं।  आरोपी उसका अपहरण न कर ले इसके डर से छात्रा पांच दिन से स्कूल में नहीं जा रही थी। मंगलवार सुबह डीएसपी कुलवंत बिश्रोई गांव में पहुंचकर छात्रा को अपने साथ लेकर उसके स्कूल में पहुंचे। जहां पर पुलिस सुरक्षा के बीच में छात्रा पूरे दिन पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुराचार करने के मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण और अनुसूचित जाति, जनजाति के अखिल भारतीय परिसंघ के नेतृत्व में परिजन एसएसपी शशांक आनंद से मिलने के लिए पहुंचे। लेकिन एसएसपी के नहीं मिलने पर ग्रामीण डीएसपी कुलवंत बिश्रोई से मिले। जहां पर अखिल भारतीय परिसंघ के पदाधिकारी राजकुमार सरोहा ने कहा कि मामले में दो आरोपी फरार हैं, जिनको पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रा के मामले को ढीला बनाया है। महिला थाना पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अपहरण, बलात्कार, सामूहिक षड्यंत्र का मामला दर्ज न करके पुलिस ने कमजोर धाराएं लगाई है। इसलिए पुलिस को इस मामले में अपहरण और साजिश रचने की धाराएं भी शामिल की जाए। इस पर डीएसपी कुलवंत बिश्रोई ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर परिसंघ के विनोद, संजय कागड़ा, रविंद्र भूरानिया, सुनील रसिला, वीरेंद्र भानखुड, कमल कुमार, रमेशचंद्र, मोनू दनौदा मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed